


– विधायक तिलक राज बेहड़ बोले – “शिक्षा के सशक्त आधार से ही विकसित होगा किच्छा, बेटियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता”
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – किच्छा में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 5.72 करोड़ रुपये की लागत से नए कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
इस परियोजना के तहत 5.28 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन में 12 कक्षा-कक्ष, एक स्टाफ रूम, एक बड़ा हॉल तथा प्रत्येक तल पर टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, जबकि 44 लाख रुपये से पुराने भवन की मरम्मत कराई जाएगी।
इस परियोजना के तहत 5.28 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन में 12 कक्षा-कक्ष, एक स्टाफ रूम, एक बड़ा हॉल तथा प्रत्येक तल पर टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, जबकि 44 लाख रुपये से पुराने भवन की मरम्मत कराई जाएगी।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव होती है। बेटियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से छात्राओं को बेहतर वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।”
उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी शिक्षा संस्थानों के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






















