– 2,822 लीटर कच्ची शराब बरामद, 61 अवैध भट्टियाँ ध्वस्त, 1,47,645 लीटर लहन नष्ट
– इंडिया नज़र ब्यूरो,
– इंडिया नज़र ब्यूरो, रुद्रपुर – जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर 28 फरवरी से शुरू किए गए 7 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने 115 अभियोग दर्ज करते हुए 106 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2,822 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने 61 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए शराब बनाने में प्रयुक्त 1,47,645 लीटर लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल हो रहे कई वाहनों को भी पुलिस ने सीज किया है। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब का कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है, इसलिए इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कठोरतम कानूनी कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।