


– दशकों से नहर किनारे आजीविका चला रहे 70–80 दुकानदारों का मामला, एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश।
– इंडिया नज़र ब्यूरो,
– इंडिया नज़र ब्यूरो, रुद्रपुर – रुद्रपुर के महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे दशकों से खोका दुकानों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे दुकानदारों के मुद्दे को लेकर विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात कर उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिला अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो सभी पक्षों को सुनकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
दरअसल, हाल ही में माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम द्वारा महतोष मोड़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान नहर किनारे वर्षों से दुकानें लगाकर जीवनयापन करने वाले करीब 70 से 80 दुकानदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई थी। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा इन दुकानों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए थे।
दरअसल, हाल ही में माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम द्वारा महतोष मोड़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान नहर किनारे वर्षों से दुकानें लगाकर जीवनयापन करने वाले करीब 70 से 80 दुकानदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई थी। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा इन दुकानों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए थे।

मामले की सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे और दुकानदारों की समस्या सुनने के बाद तत्काल विद्युत विभाग को निर्देश देकर कटे हुए बिजली कनेक्शन दोबारा जुड़वाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से कहा कि इस विषय पर पहले जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी, तब तक किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा दुकानदारों के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मिले और उनसे दुकानदारों के हित में समाधान निकालने की मांग की। विधायक ने कहा कि महतोष नहर किनारे कई दशकों से छोटे दुकानदार अपनी आजीविका चला रहे हैं और उनके परिवार इसी पर निर्भर हैं। ऐसे में यदि किसी कारणवश उन्हें हटाना आवश्यक हो, तो पहले उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह लोग लंबे समय से यहां अपनी आजीविका चला रहे हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच और समाधान के लिए एडीएम पंकज उपाध्याय की देखरेख में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो सभी पक्षों को सुनकर अपनी रिपोर्ट देगी।
विधायकशिव अरोरा ने कहा कि ”महतोष मोड़ के ये छोटे दुकानदार कई दशकों से यहां अपनी मेहनत से परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन लोगों की आजीविका को सुरक्षित रखने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश दुकानों को हटाना आवश्यक हो तो पहले इन दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान या पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।























