– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन (इंडिया) ने इस वर्ष होली का पर्व सामाजिक संवेदनशीलता और मानवता के संदेश के साथ जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। संस्था की फाउंडर ममता पांडे के नेतृत्व में टीम ने गरीब और वंचित बच्चों के साथ रंग खेलकर और उपहार वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सुरक्षित व पर्यावरण–अनुकूल रंगों के साथ होली खिलाई गई तथा उन्हें फल, पिचकारी, रंग, गुजिया, बिस्कुट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, टॉफियां, फेस मास्क और अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं। बच्चों के साथ गीत-संगीत और उत्साह के बीच मनाए गए इस आयोजन ने सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

इस अवसर पर संस्था के फाउंडर दीपक पांडे ने कहा कि ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे खुश होते हैं, तभी समाज का भविष्य उज्ज्वल बनता है।
वहीं फाउंडर ममता पांडे ने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, समरसता और समानता का संदेश फैलाना है। उन्होंने सभी सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रज्वल पांडे और परिधि पांडे सहित संस्था के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।