– 2 महिलाओं सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
– मई 2025 से लापता नाबालिग सकुशल बरामद
– BNS की नई धाराओं और Protection of Children from Sexual Offences Act के तहत मुकदमा दर्ज
– इंडिया नज़र ब्यूरो,
– मई 2025 से लापता नाबालिग सकुशल बरामद
– BNS की नई धाराओं और Protection of Children from Sexual Offences Act के तहत मुकदमा दर्ज
– इंडिया नज़र ब्यूरो, रुद्रपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आईटीआई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 3 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि मई 2025 से लापता एक नाबालिग लड़की को हरियावाला क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई ने टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए हरियावाला स्थित जाहिद के आवास पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया तथा चार आरोपियों जाहिद, शिवम, शोभा और सोमाको गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नाबालिग को लंबे समय से बंधक बनाकर रखा था और उससे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए FIR संख्या 63/2026 दर्ज की है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 140(3), 143(1), 127(2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय व मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इस तरह की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।