– विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
– इंडिया नज़र ब्यूरो,
– इंडिया नज़र ब्यूरो, रुद्रपुर – रंगों के त्योहार होली पर जहां पूरा देश उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया, वहीं रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा के होली मिलन समारोह में भी उत्साह और उमंग का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधायक ने अपने एलाइन्स कॉलोनी स्थित आवास के समीप भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
रुद्रपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के हर वर्ग के लोग, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और आमजन कार्यक्रम में पहुंचे और विधायक को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान होली के पारंपरिक और फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य हुआ। समर्थकों ने उत्साह में विधायक को कंधों पर उठा लिया, जबकि विधायक स्वयं भी रंगों में सराबोर होकर कार्यक्रम में झूमते नजर आए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और मन की कटुता को मिटाने का पर्व है। यह त्योहार समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होते हैं, जो उनके प्रति जनता के स्नेह और विश्वास को दर्शाता है। यही प्रेम और समर्थन उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
विधायक ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए होली के पर्व को हर्षोल्लास और मर्यादा के साथ मनाएं।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “होली हमारे सनातन संस्कृति का एक प्रमुख और पावन पर्व है। यह त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एक-दूसरे के प्रति मन की बुराइयों को मिटाकर गले लगाने का संदेश देता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी रुद्रपुर की जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। युवाओं से मेरी अपील है कि वे अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षित और उत्साहपूर्ण ढंग से होली मनाएं।”