– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – शहर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी अशोक सिंघल के सुपुत्र रितेश सिंघल ने कठिन मानी जाने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण कर किच्छा नगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और व्यापारिक वर्ग में हर्ष का माहौल है।
रितेश सिंघल के पिता अशोक सिंघल हल्द्वानी रोड स्थित “मोहित किराना स्टोर” के संचालक हैं और लंबे समय से स्थानीय व्यापार से जुड़े हुए हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रितेश ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। सीए परीक्षा को देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसमें सफलता प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, और दोनों ग्रुप एक साथ पास करना और भी गौरवपूर्ण माना जाता है।
रितेश की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का मान-सम्मान बढ़ाया है, बल्कि किच्छा के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने निरंतर प्रयास को दिया है।
किच्छा व्यापार मंडल के विजय अरोरा और नितिन फुटेला ने अशोक सिंघल एवं उनके पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि रितेश जैसे प्रतिभाशाली युवा नगर के भविष्य की पहचान हैं और उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम के लिए प्रेरणा मिलेगी। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने भी रितेश सिंघल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।