– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – उत्तराखंड के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक क्षण तब बना जब तीसरी उत्तराखंड राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 एवं राष्ट्रीय चयन ट्रायल का भव्य शुभारंभ 28 फरवरी को रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी मोहन गोयल, जे. बी. सिंह तथा डिसएबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। आयोजन पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं सहयोगी संस्था डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस चैंपियनशिप व चयन ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 6 से 10 मार्च 2026 तक तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं, जिससे मुकाबले उच्च स्तर के और रोमांचक बन गए हैं।

चयन ट्रायल के दौरान विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, रणनीति, कोर्ट मूवमेंट और समग्र प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का पारदर्शी और निष्पक्ष चयन सुनिश्चित किया जा सके।
उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी मोहन गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पैरा खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनका संघर्ष और आत्मविश्वास युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पैरा खिलाड़ियों का समर्पण और जज़्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं प्रतियोगिता के संयोजक हरीश चौधरी ने इसे समावेशी खेल संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह चैंपियनशिप उत्तराखंड में पैरा खेलों के विकास, नई प्रतिभाओं को मंच देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखी जा रही है।
इस अवसर पर उत्तराखंड पैरा खेल जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें राज्य सचिव श्रीमती अमिता, एनआईएस कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेम कुमार, संदीप चौधरी, शरद जोशी, गोविंद परिहार, रघुनाथ विश्वास, प्रेम विश्वास, अक्षत रुहेला, कमल हसन, शुभेंदु मन्ना, अनिकेत, विनोद रावत और नवनीत पैन्यूली शामिल रहे।