

– इंडिया अंज़र ब्यूरो पंतनगर – गोविन्द बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान को छह महीने का विस्तार दिया गया है। प्रोफेसर चौहान का छः माह का कार्यकाल 28 फरवरी 2026 को पूर्ण हो रहा है। यह निर्णय विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति ले ज गुरमीत सिंह द्वारा लिया गया है। इस विस्तार के साथ प्रोफेसर चौहान 1 मार्च 2026 से अगले छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, तब तक विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। इस कदम से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में निरंतरता सुनिश्चित होगी।

निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने अपना प्रथम तीन वर्ष का कार्यकाल 29 अगस्त 2022 से 28 अगस्त 2025 तक अत्यंत सफलतापूर्वक पूर्ण किया और उनको उसके बाद छः माह का विस्तार दिनांक 29 अगस्त 2025 से 28 फरवरी 2026 तक माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ले ज गुरमीत सिंह द्वारा दिया गया था। कुलपति के तीन वर्ष छः माह के कार्यकाल में शैक्षणिक शोध, प्रसार की गतिविधियों में चौमुखी विकास हुआ वहीं मूलभूत नयी संरचनाएं बनी एवं पुरानी अवस्थापनाओं का नवीनीकरण भी हुआ। इस अवधि में तीन दीक्षांत समारोह जिसमें की देष के माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भी आर्शीवाद प्राप्त हुआ।
कुल सात किसान मेलों का भी सफल आयोजन हुआ जिससे देश एवं प्रदेश के किसान लाभान्वित हुए। 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन का उनके नेतृत्व में आयोजन बेमिसाल रहा जिसमें कि लगभग तीन हजार लोगों ने प्रतिभाग ही नहीं किया बल्कि नये कीर्तिमान भी स्थापित हुए। विष्वविद्यालय में कई प्रतिश्ठित राश्ट्रीय एवं अंतर्राश्ट्रीय संस्थाओं के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किये तथा बड़ी संख्या में पेटेंट दाखिल किये गये। कुलपति के कार्यकाल में ही विष्वविद्यालय को देष के 71 कृशि विष्वविद्यालयों में से सर्वप्रथम क्यूएस वर्ल्ड रैंकिग में स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ और अन्य कई राश्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त हुए।























