– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर में स्थित प्राचीन अटरिया देवी मंदिर क्षेत्र में नमाज़ पढ़ने के मामले को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ”अटरिया देवी मंदिर क्षेत्र लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां लंबे समय से धार्मिक आयोजन एवं वार्षिक मेला आयोजित होता रहा है।”
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”संबंधित स्थल निजी भूमि पर है, लेकिन मंदिर क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यह संवेदनशील है। उनका कहना है कि यदि किसी गतिविधि को लेकर आपत्ति जताई गई थी, तो सभी पक्षों को आपसी संवाद और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समीपवर्ती क्षेत्र में अन्य स्थान पर मस्जिद उपलब्ध हैं, जहां धार्मिक गतिविधियां संपन्न की जा सकती थीं।”

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से क्षेत्र में अनावश्यक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी समुदायों को आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। विधायक ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां न बनें।
शिव अरोरा ने कहा कि ऐसी स्थिति में धार्मिक वैमनस्य और तनाव पैदा होता है, ऐसे मामले को लेकर वातावरण खराब करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। सनातन की भावनाओ का भी सम्मान करना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि रुद्रपुर सदैव आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता रहा है और इसे बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लेकिन पवित्र मंदिर के समीप जहां सनातन की आस्था है। वहा ऐसी कोई गतिविधि स्वीकार नहीं की जायेगी।