– इंडिया नज़र ब्यूरो | देहरादून – उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। केंद्र द्वारा स्वीकृत यह धनराशि कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस राशि से आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में उन्होंने प्रधानमंत्री से कुंभ मेले की तैयारियों हेतु विशेष सहायता का अनुरोध किया था, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों में केंद्र का सहयोग राज्य के लिए संबल साबित हुआ है।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में स्थापित होगा तथा देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।