किच्छा – देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को बूथ संख्या 121, किच्छा स्थित कविता मान के आवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है। यह कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर दिए गए संदेश अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक हैं।

आज के प्रसारण में प्रधानमंत्री ने देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को आवश्यक बताया। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने की अपील की। स्वच्छ भारत मिशन और जल संरक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। युवाओं को नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप के माध्यम से देश को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हमें ‘मन की बात’ में दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, कविता मान, इमरान मलिक, विशाल गुप्ता, श्याम सुंदर बिष्ट, प्रकाश पंत, धनीराम, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, विकी अरोड़ा, सोनी चीमा, करुणा तिवारी, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, रजनी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. हारून मलिक, संदीप गोयल, अमरीक सिंह, रितिक कश्यप, देवेंद्र शर्मा, बाबू अल्वी, विजय अरोड़ा, पूरन भट समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।