– इंडिया नज़र ब्यूरो, किच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फुलसुंगा (बैगुल नदी) क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़े हेड रेगुलेटर एवं संकरे पुल के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 174.81 लाख (लगभग 1.74 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति राज्य सेक्टर पोषित बाँध/बैराज निर्माण एवं आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत प्रदान की गई है।
इस संबंध में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में 104.89 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकेगा।
फुलसुंगा क्षेत्र में स्थित बैगुल नदी पर बना हेड रेगुलेटर एवं पुल काफी समय से जर्जर अवस्था में था। बरसात के दौरान डाम छोटा होने और पानी की पर्याप्त निकासी न होने के कारण क्षेत्र में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी।

डाम का दबाव बढ़ने पर पानी सड़क के ऊपर से बहने लगता था और आसपास के घरों में घुस जाता था। बरसाती मौसम में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता था, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विधायक बेहड़ ने बताया कि इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कई बार उनका घेराव किया था। उन्होंने स्वयं कई बार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान की मांग उठाई। लगातार पत्राचार और प्रयासों के बाद अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिल पाई है।
स्वीकृत योजना के अंतर्गत लगभग 7.00 मीटर चौड़े नए पुल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नए फाटकों का निर्माण किया जाएगा, जिससे पानी की निकासी वैज्ञानिक और सुचारु रूप से हो सकेगी। आधुनिक डिजाइन के तहत निर्माण होने से भविष्य में बरसाती पानी सड़कों या घरों में प्रवेश नहीं करेगा।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा “फुलसुंगा क्षेत्र के लोग वर्षों से जलभराव और संकरे पुल की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात के समय हालात बेहद गंभीर हो जाते थे। यह परियोजना क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित मांग थी। मेरे लगातार प्रयासों और विभागीय स्तर पर की गई पैरवी के बाद अब इस कार्य को स्वीकृति मिल गई है। लगभग 7 मीटर चौड़ा नया पुल और आधुनिक हेड रेगुलेटर बनने से जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद फुलसुंगा क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन भी सुरक्षित व सुगम होगा। मैं क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।” परियोजना को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे फुलसुंगा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।