नैनीताल – प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नैनीताल शाखा की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक जिला चिकित्सालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. हरीश पंत ने की। इस अवसर पर डायरेक्टर कुमाऊं मंडल डॉ. के.के. पांडे एवं पीएमएस डॉ. टी.के. टम्टा (बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय) के संरक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की गई।
जनपद नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों नैनीताल, बेतालघाट, गरमपानी, भवाली, भीमताल, ओखलकांडा, रामगढ़, पदमपुरी एवं सुयालबाड़ी से चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री डी.एल.एस. मेहता द्वारा विधिवत संपादित की गई।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी निर्वाचन उपरांत निम्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति/निर्विरोध रूप से किया गया. जिसमे अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रावत (पुनः निर्वाचित) सचिव: डॉ. मणि भूषण पंत (निर्विरोध), कोषाध्यक्ष डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष (पुरुष) डॉ. सुधांशु सिंह उपाध्यक्ष (महिला) डॉ. अभिलाषा पांडे, उपाध्यक्ष (दंत चिकित्सक) डॉ. तनुजा पाल, संयुक्त सचिव डॉ. रोहित ग्रोवर, केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ. गणेश धर्मशत्तू,जनपद प्रतिनिधि डॉ. अक्षय बिश्नोई, मीडिया प्रभारी डॉ. मोनिका कांडपाल (सर्वसम्मति से चयनित) हुए।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। नवगठित कार्यकारिणी ने निम्न प्राथमिकताओं पर कार्य करने का संकल्प लिया, चिकित्सकों का सम्मान एवं सुरक्षा चिकित्सकों की गरिमा और पेशेवर सम्मान की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाएगा। झूठे आरोप या उत्पीड़न की स्थिति में संघ मजबूती से चिकित्सकों के साथ खड़ा रहेगा। अवकाश, वेतन, भत्तों और पदोन्नति से संबंधित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रशासन के साथ रचनात्मक संवाद बनाए रखा जाएगा। समस्याओं को टकराव के बजाय समाधान के दृष्टिकोण से रखा जाएगा तथा आवश्यक विषयों को शासन स्तर तक पहुँचाया जाएगा। संगठन के भीतर अनुभव और ऊर्जा का संतुलन स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। संघ की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी और सभी निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे।
बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।