– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का महेशपुर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। शिव अरोरा ने स्वयं नंगे पांव पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की और उनके चरण धोकर आशीर्वाद लिया।
विधायक ने कांवड़ियों को कंबल और प्रसाद भेंट कर उनकी सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान क्षेत्र में सेवा शिविर भी लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हर वर्ष वे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत करते हैं और इस वर्ष भी कई स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि महेशपुर क्षेत्र में शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आ रहे भोले बाबा के भक्तों की सेवा करना मेरा सौभाग्य है। कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत की व्यवस्था की है। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा रुद्रपुर क्षेत्र निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे। सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।”
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, भोला सिंह, पंकज सरदार, मनोज मदान, डंपी चोपड़ा, मयंक कक्कड़, इंद्रपाल, मोहित चड्डा और शिवम बठला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।