किच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए राज्य सरकार ने राज्य योजना के अंतर्गत क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 65 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली स्वीकृत सड़क किच्छा दरऊ मोटर मार्ग से गुरुकुल स्कूल होते हुए सुनेरा कैनाल मार्ग तक बनाई जाएगी। इस सड़क का प्रीमियम कारपेट द्वारा पूर्ण निर्माण किया जाएगा। सड़क की कुल लंबाई लगभग 1300 मीटर है, जिस पर 79.02 लाख की लागत स्वीकृत की गई है।
इसके अतिरिक्त किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में आंतरिक मार्गों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। यहां सीमेंट कंक्रीट एवं पेवमेंट के माध्यम से लगभग 700 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 86.76 लाख की लागत स्वीकृत की गई है। दोनों सड़कों की वित्तीय स्वीकृति राज्य योजना के अंतर्गत प्राप्त हो चुकी है तथा संबंधित विभाग को शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक बेहड़ ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी, साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के **सर्वांगीण विकास** के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने सड़कों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।