– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर के सबसे व्यस्त मार्ग काशीपुर बाईपास को जाममुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक शिव अरोरा ने पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ काशीपुर बाईपास का पैदल भ्रमण कर मौके पर निरीक्षण किया।
विधायक ने बताया कि डिवाइडर के दोनों ओर 60-60 फीट तक सड़क चौड़ीकरण पर सहमति बन चुकी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए धनराशि जारी कर दी गई है और कार्य पूर्ण होते ही सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। जल संस्थान द्वारा 4 फरवरी को ई-टेंडर लगाया जाएगा, जबकि विद्युत विभाग एक-दो दिन में पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू करेगा।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 2.90 करोड़ और चौड़ीकरण के दूसरे चरण में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियों से अपील की कि वे 60-60 फीट तक स्वयं अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य में सहयोग करें।
विधायक ने कहा कि जनता से किया गया वादा अब धरातल पर उतरता दिखाई देगा और इस वर्ष के अंत तक काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रवासियों को जाम से स्थायी राहत मिलेगी।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “काशीपुर बाईपास रुद्रपुर की जीवन रेखा है और यहां लगने वाला जाम आम जनता, व्यापारियों और मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका था। जनता से जो वादा किया था, अब वह धरातल पर उतरता नजर आ रहा है। सभी विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यूटिलिटी शिफ्टिंग के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू होगा। मेरा सभी व्यापारियों से आग्रह है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर इस जनहित के कार्य में सहयोग करें। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष के अंत तक काशीपुर बाईपास को पूरी तरह जाममुक्त और सुगम यातायात वाला मार्ग बनाया जाए।”