रुद्रपुर – कड़ाके की ठंड के बीच विधायक शिव अरोरा द्वारा चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम शिवपुर में निर्धन, जरूरतमंद, बुजुर्ग, महिलाओं एवं दिव्यांग वर्ग के 200 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और जनता की सेवा ही उनके जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि शिवपुर क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, मंदिर सौंदर्यकरण और टिन शेड निर्माण जैसे कई विकास कार्य उनके द्वारा कराए गए हैं।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की तस्वीर बदली है, और इस विकास से रुद्रपुर भी अछूता नहीं रहा। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज़ी से चल रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं वर्ष 2026 से प्रारंभ होंगी। इसके साथ ही बंग भवन का निर्माण कार्य भी इसी वर्ष शुरू होगा, जबकि रिंग रोड को फरवरी के अंत तक जनता को समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि रुद्रपुर के समीप एम्स का निर्माण कार्य भी इस वर्ष पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी और इलाज के लिए ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भेजा जाने वाला मुफ्त राशन आज सीधे गरीबों के चूल्हे तक पहुंच रहा है। पहले राशन के नाम पर होने वाली लूट और कालाबाज़ारी पर अब पूरी तरह अंकुश लगा है, जिससे गरीबों को उनका हक शत-प्रतिशत मिल रहा है।
कंबल वितरण को लेकर विधायक ने बताया कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इससे पहले मुखर्जी नगर में 500 लोगों को कंबल बांटे गए थे और अब शिवपुर में भी 200 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरण का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने विधायक शिव अरोरा को भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
इस दौरान गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर,भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, ग्राम प्रधान आनंदखेड़ा राजकुमार चौधरी, प्रधान सुमंगल, बीडीसी राजेंद्र सैनी, नरेश तपाली, मनमोहन वाधवा, अशोक ढाली, नवीन, करुंना, विपल्व, कौशल विश्वास, रवि ढाली, शिवकुमार, मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।