– इंडिया नज़र ब्यूरो |
किच्छा – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा किच्छा नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार में सम्मिलित ग्राम सभाओं को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ का लाभ प्रदान किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर सिरौली कला में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का सिरौलीवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ”स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की पुरानी आबादी में निवास कर रहे नागरिकों को उनके आवासीय भूखंडों का वैधानिक मालिकाना हक प्रदान करना है, जिससे वे सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बन सकें।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं को समझते हुए दूरदर्शिता का परिचय दिया है। नगर पालिका क्षेत्रों के विस्तार में शामिल ग्रामीण इलाकों को भी स्वामित्व योजना से जोड़ने का निर्णय एक ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम है। इसी क्रम में प्रदेश की चार नगर पालिकाओं को प्रथम चरण में शामिल किया गया है, जिनमें कुमाऊं मंडल से अल्मोड़ा और किच्छा नगर पालिका को विशेष स्थान दिया गया है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि ”किच्छा नगर पालिका के विस्तार में शामिल बंडीया, देवरिया, आज़ाद नगर एवं सिरौली कला के निवासियों को अब इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं नगर पालिका द्वारा प्रारंभ कर दी गई हैं, जिससे शीघ्र ही पात्र नागरिकों को उनके आवासीय भूखंडों से संबंधित स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकेंगे।”
उन्होंने कहा कि यह निर्णय आम नागरिकों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। स्वामित्व मिलने से लोगों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ और कानूनी सुरक्षा प्राप्त होगी। यह निर्णय ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने यह साबित कर दिया है कि विकास में कोई भेदभाव नहीं होता। सिरौली कला मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, इसके बावजूद बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेद के यहां के लोगों को भी स्वामित्व योजना का पूरा लाभ दिया जा रहा है। यह निर्णय सामाजिक समरसता, समान अधिकार और सबका साथ–सबका विकास की भावना को मजबूत करता है। मैं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस जनहितकारी निर्णय की सराहना करते हुए इसे आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाला कदम बताया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हारून मलिक, जीशान मलिक, गुड्डू मलिक, सैयद गुड्डू मियां, हाजी नासिर खान, गज्जन खां, अफसार खां, नासिर अंसारी, अखलाक अहमद, अबरार खां, हाजी अतर, ताहिर सकलानी, अफाक सकलानी, अफजाल मलिक, माजिद मंसूरी, तौफीक अहमद, रईस मलिक, इदरीस मलिक, डॉ. जफर, शहजाद, अख्तर मियां, इकराम मियां, इफ्तिखार मियां, आरिफ मोहम्मद, यासीन मलिक, यूसुफ खान सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।