– इंडिया नज़र ब्यूरो |रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान जनपद में दो से अधिक शस्त्र अथवा शस्त्र लाइसेंस रखने वाले शस्त्रधारकों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस विभाग एवं प्रभारी अधिकारी शस्त्र को निर्देशित किया कि ऐसे सभी शस्त्रधारकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिरिक्त शस्त्र व शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयुध नियम-2019 में किए गए संशोधन के अनुसार कोई भी व्यक्ति दो से अधिक शस्त्र नहीं रख सकता। इस संबंध में समय-समय पर समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराई गई, साथ ही दो से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाइसेंस रखने वालों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस भी जारी किए गए। बावजूद इसके संबंधित शस्त्रधारकों द्वारा अब तक अतिरिक्त शस्त्र या शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित शस्त्रधारकों को एक सप्ताह के भीतर अपने दो से अधिक शस्त्र व शस्त्र लाइसेंस संबंधित थाने में जमा कराते हुए नियमानुसार निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि तय समयसीमा के भीतर ऐसा नहीं किया गया, तो एक सप्ताह के बाद नियमों के तहत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, ओसी गौरव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।