– इंडिया नज़र ब्यूरो नैनीताल – आगामी 11 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित ‘उत्तराखंड बंद’ के मद्देनज़र उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेशभर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि आम जनमानस की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आईजी कुमाऊँ ने कहा कि बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध की आड़ में किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी संगठनों और नागरिकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने वाहन चालकों, व्यापारियों और आम नागरिकों से भी कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी कृत्य न करें, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो या जनता को असुविधा हो। साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट से बचने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।