– इंडिया नज़र ब्यूरो | किच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख आधारभूत संरचना, सिंचाई व्यवस्था और जल निकासी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या–01, जो किच्छा विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। पूर्व में नगर निगम द्वारा पानी निकासी के लिए पुल को तोड़ा गया था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक के प्रयासों से 1 करोड़ 74 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है, जिसे इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है।
इसके साथ ही विधायक बेहड़ ने बताया कि नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की राईट पाहा नहर की लाइनिंग योजना (अनुमानित लागत 4 करोड़ रुपये), देवरिया नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार की योजना (लागत 4 करोड़ 17 लाख रुपये) तथा किच्छा क्षेत्र में गोला नदी के बायां तट पर स्थित धाधा एवं चाचर गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 4 करोड़ 57 लाख रुपये) के एस्टीमेट तैयार कर शासन को प्रेषित किए जा चुके हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने आगे बताया कि भारत सरकार की SASCI (Special Assistance to State for Capital Investment) योजना के अंतर्गत किच्छा में प्रस्तावित 280 बिस्तरों वाले सैटेलाइट सेंटर (हॉस्पिटल) एम्स ऋषिकेश, किच्छा परिसर के बाहर वर्षा जल निकासी हेतु नाला निर्माण योजना का 8 करोड़ 90 लाख रुपये का आंगणन स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।
बैठक के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किच्छा विधानसभा क्षेत्र की सभी नहरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि फसलों को समय पर पानी मिल सके और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विधायक बेहड़ ने यह भी बताया कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों पर निर्माण एवं विकास कार्य लगातार प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, जिससे विकास कार्यों की सतत निगरानी हो सके और आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।
इस समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग भरत सिंह डांगी, सहायक अभियंता विजय पाल, अपर सहायक अभियंता आबिद, कनिष्ठ अभियंता रहीस अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।