– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर में द्वितीय उत्तराखंड कप पेंचक सिलॉट चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर यूथ आइकन बॉडीबिल्डर दीपक मुंजाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. प्रेम नारायण मिश्रा, युवा भाजपा नेता अक्षय फुटेला, डॉ. नागेंद्र शर्मा (पूर्व खेल अधिकारी, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल), पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा, प्रीतपाल, मुकुल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव रितिक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता पेंचक सिलॉट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।
चैंपियनशिप में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि ”पेंचक सिलॉट एक पारंपरिक और प्रभावशाली मार्शल आर्ट है, जो युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए आयोजन समिति की सराहना की।”

इस अवसर पर राहुल, रितिक कुमार, अंकित सिंह, शरिका पटेल, राकेश कुमार, विनय, तनुजा बंगला, सुनीता भाट, चेतन, रणवीर सिंह, मोहम्मद सरजील, बृजेश राजपूत, शंकर सहित अनेक खिलाड़ी, कोच और एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।