– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक शिव अरोरा ने ग्राम सभा बरिराई के मकरन्दपुर क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक टीन शेड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। यह मांग स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 15 से 20 वर्षों से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। मकरन्दपुर एक बड़ा क्षेत्र है, जहां बंगाली समाज सहित अन्य लोगों के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते हैं, लेकिन स्थायी और बड़े शेड के अभाव में लोगों को अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे कार्यक्रम करने पड़ते थे। बरसात के मौसम में इससे अक्सर कार्यक्रमों में बाधा और नुकसान भी होता था।

विधायक अरोरा ने कहा कि इस विशाल टीन शेड के निर्माण से अब मकरन्दपुर में सकीर्तन, भंडारे, धार्मिक कथाएं, शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सकेंगे। यह टीन शेड भविष्य में क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कराने का रहा है। क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनता की मांग के अनुसार लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में कई ऐसी सड़कों का निर्माण कराया गया है, जो पिछले दो दशकों से जर्जर अवस्था में थीं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मकरन्दपुर में टीन शेड की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। पूर्व में कई जनप्रतिनिधि आए और गए, लेकिन किसी ने इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने जनता से किया गया वादा निभाते हुए विधायक निधि से धनराशि जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया है।
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने टीन शेड निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक शिव अरोरा का आभार व्यक्त किया।