– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – बागवाला क्षेत्र स्थित बीजा पोल्ट्री फार्म से फैल रही गंदगी, दुर्गंध और मक्खी-मच्छरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को धरना-प्रदर्शन में बदल गया। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक शिव अरोरा स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने विधायक शिव अरोरा को बताया कि पोल्ट्री फार्म के आसपास के इलाकों में हवा अत्यधिक दूषित हो चुकी है। मक्खी-मच्छरों की भरमार के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों और छोटे बच्चों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मौके पर पहुंचकर विधायक शिव अरोरा ने स्वयं बदबू और गंदगी की स्थिति को महसूस किया और इसे पोल्ट्री फार्म संचालक की घोर लापरवाही बताया। उन्होंने तुरंत रुद्रपुर तहसीलदार से दूरभाष पर वार्ता कर सख्त निर्देश दिए।
विधायक शिव अरोरा ने तहसीलदार से कहा कि पोल्ट्री फार्म द्वारा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल एक जांच समिति गठित कर पोल्ट्री फार्म की विस्तृत जांच कराई जाए। यदि मानकों के अनुरूप सुधार नहीं किया गया, तो कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विधायक शिव अरोरा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा बताया गया कि सोमवार को जांच समिति मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “बागवाला स्थित पोल्ट्री फार्म की गंदगी से लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पोल्ट्री फार्म को या तो अपने मानकों में सुधार करना होगा, या फिर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। किसी भी सूरत में मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।”