– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से प्राप्त परामर्श के बाद ऊधमसिंह नगर जिले के सातों मोर्चों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी संगठन द्वारा सूची जारी की गई है। इनमे युवा मोर्चा श्री विपिन गहलौत, महिला मोर्चा श्रीमती विनीता सक्सैना, किसान मोर्चा श्री राजेश बजाज अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री रवि रस्तोगी, अनुसूचित जाति मोर्चा श्री राजेश कोली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री पुष्केंद्र राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा श्री हारून मलिक
इन नियुक्तियों के साथ जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पार्टी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और मोर्चों की भूमिका संगठन की मजबूती में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्ष अपने विभागों में ऊर्जा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे। इनके नेतृत्व में ऊधमसिंह नगर जिले में संगठन और अधिक मजबूत व विस्तार प्राप्त करेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियाँ केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी और जनसेवा का माध्यम हैं, जिन्हें सभी नव नियुक्त अध्यक्ष उत्कृष्ट रूप से निभाएंगे।