– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटर रुद्रपुर – काशीपुर रोड स्थित राधे श्री रेस्टोरेंट में वंश रिकॉर्ड लेबल के बैनर तले तैयार दो नए संगीत प्रोजेक्ट, पंजाबी गीत ‘एकदा प्यार’ और ‘श्यामा भजन’ का भव्य विमोचन किया गया। इसके पोस्टर भी लॉन्च किये गये।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से दोनों गीतों का लॉन्च कर संगीत टीम को शुभकामनाएं दीं।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा “आज का दौर डिजिटल और क्रिएटिविटी का दौर है। ऐसे समय में स्थानीय कलाकारों को मंच देना बहुत आवश्यक है। वंश रिकॉर्ड लेबल ने न सिर्फ एक बेहतरीन पंजाबी सांग और भजन तैयार किए हैं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी प्रदान किया है। ‘एकदा प्यार’ गीत में बेहतरीन संगीत, लोकेशन और अदाकारी का संयोजन दिखता है। ‘श्यामा भजन’ में भक्ति की खूबसूरती और भावनाओं की सादगी बेहतरीन ढंग से उभरकर सामने आई है। पंजाबी सांग की प्रस्तुति भी अच्छी है।”
”रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में बहुत खूबसूरत लोकेशन हैं, जिन्हें कलाकार और प्रोड्यूसर अपने प्रोजेक्ट्स के लिए उपयोग कर सकते हैं। मुझे खुशी है कि हमारी धरती से नई–नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और मैं वंश रिकॉर्ड लेबल को शुभकामनाएं देता हूँ कि वे आगे भी ऐसे उच्चस्तरीय प्रोजेक्ट लाते रहें। आने वाले समय में उम्मीद है कि यहां का युवा राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेगा।”

मेयर विकास शर्मा ने इस अवसर पर टीम की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा “आज यहां इतनी सुंदर प्रस्तुति देख कर दिल खुश हो गया। ‘एकदा प्यार’ में टीम ने जिस प्रोफेशनल अंदाज में काम किया है, वह सराहनीय है। नए कलाकारों में एक जुनून और आत्मविश्वास दिखाई देता है, जो बताता है कि भविष्य में वे बड़ी ऊंचाइयाँ छूने वाले हैं। ‘श्यामा भजन’ बेहद मनमोहक है—इसमें भक्ति, भाव और भव्यता तीनों का समावेश है। इसकी शूटिंग वृंदावन में हुई है, जो इसे और भी पवित्र और आकर्षक बनाती है। मैं यह भी मानता हूँ कि नई प्रतिभाओं को अगर मंच मिले, तो वे चमत्कार कर सकती हैं। वंश रिकॉर्ड लेबल ने युवाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर दिया है, यह सराहनीय कदम है।”
”मैं पूरी टीम को शुभकामनाएँ देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि इस तरह के और भी प्रोजेक्ट्स तैयार होंगे, जो हमारे जिले को संगीत और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान देंगे।”
”मैं पूरी टीम को शुभकामनाएँ देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि इस तरह के और भी प्रोजेक्ट्स तैयार होंगे, जो हमारे जिले को संगीत और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान देंगे।”

वंश रिकॉर्ड लेबल के इन नए प्रोजेक्ट्स के प्रोड्यूसर सतीश कक्कड़ हैं। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर नाहिद खान है। पंजाबी सांग ‘एकदा प्यार’ को लाडी विर्क ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत आर जे ने तैयार किया है। निर्देशन फिल्मकार कमल मेहता ने किया। इस गाने में मुख्य भूमिकाएं वंश कक्कड़ और राय साहब पीहू ने निभाई हैं, तथा इसकी सिनेमैटोग्राफी कन्हैया ने संभाली।
वहीं ‘श्यामा भजन’ की शूटिंग पवित्र नगरी वृंदावन में की गई है। इसका संगीत भी आर जे ने तैयार किया है, जबकि निर्देशन गुरजंट बाबा ने किया। भजन के मनोहारी दृश्यों को विजिल ने कैमरे में कैद किया है।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और दोनों गीतों की झलकियों की प्रशंसा की। इस मौके पर मुकेश चतुर्वेदी, दीपक पांडेय, दीपक चराया, सागर कक्कड़, किरण कक्कड़, विनेश चौधरी, पारस चुघ आदि लोग मौजूद थे।