– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी कैंसर पीड़ित जगदीश कोली की आर्थिक मजबूरियों और बिगड़ती हालत को देखते हुए विधायक शिव अरोरा उनके सहारे बनकर आगे आए। रम्पुरा दौरे के दौरान जब उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगदीश की गंभीर स्थिति के बारे में बताया गया तो वे तुरंत उनके घर पहुंचे।
जगदीश, जो परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा हैं, कैंसर के कारण शारीरिक व आर्थिक रूप से बुरी तरह कमजोर हो चुके हैं। इलाज के लिए उनकी पत्नी माया ने घर तक गिरवी रख दिया। हालात देखकर विधायक शिव अरोरा भावुक हुए और परिवार को पूरा संबल देते हुए कहा कि अगले 24–36 घंटे में जगदीश को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया जाएगा, जिसमें यात्रा और उपचार की व्यवस्था वे स्वयं कराएंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक सहयोग भी जुटाया जाएगा ताकि इलाज में कोई बाधा न आए।

विधायक ने बताया कि “मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट, धनाना गोहाना सोनीपत” से उन्होंने पहले ही पत्राचार किया था। संस्था ने जगदीश के परिवार को प्रतिमाह राशन, बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य में इलाज के खर्च को उठाने पर सहमति दे दी है। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक ने कहा कि जगदीश मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं, जिनकी बीमारी ने पूरे परिवार को संकट में डाल दिया है। तीन बेटियों की जिम्मेदारी को देखते हुए वे हर सम्भव मदद के लिए खड़े हैं। कुछ दिन पहले रम्पुरा निवासी राजेंद्र कोली ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी और पांच छोटी बेटियों के भविष्य को लेकर परिवार गहरी चिंता में था। विधायक शिव अरोरा ने हाल ही में उनके घर पहुंचकर इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और आर्थिक सहायता व राशन भी उपलब्ध कराया था।
विधायक के आग्रह पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने राजेंद्र कोली के परिवार को भी अपने अन्नपूर्णा अभियान के तहत प्रतिमाह राशन, बच्चों की शिक्षा और पक्का मकान निर्माण में मदद के लिए सहमति दी है। संस्था द्वारा घर की हालत का सर्वे भी पूरा कर लिया गया है, स्वीकृति मिलते ही मकान का निर्माण शुरू हो जाएगा।
“रम्पुरा मेरा परिवार, हर पीड़ित के साथ खड़ा रहूंगा” – विधायक शिव अरोरा
विधायक ने कहा कि किसी की जान तो वापस नहीं लाई जा सकती, पर परिवार को संभालना समाज और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी दोनों परिवारों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था लगातार मानव सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है और असहाय परिवारों की मदद के लिए बड़ा दिल दिखा रही है।
विधायक ने कहा, “रम्पुरा मेरा परिवार है। यहाँ के लोगों की पीड़ा मेरी अपनी है। हर संकट में मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा और आगे भी रहूंगा।”