– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सोमवार को वार्षिक खेल उत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदौला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस उछालकर प्रथम मैच की शुरुआत की। कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. चंदौला ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं और यह न सिर्फ शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, नेतृत्व और धैर्य जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल सक्षम चिकित्सक तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ हों।

डॉ. चंदौला ने बताया कि वार्षिक खेल उत्सव का समापन समारोह 1 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न खेल विधाओं में जोश, उमंग और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में भागीदारी स्वयं में एक उपलब्धि है और हर छात्र को खेलों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. जाहर घोष, डॉ. के.एस. द्विवेदी, डॉ. निरंजन यादव, डॉ. आशीष पंत, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. नवीन यादव, डॉ. सीमा यादव, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. नीरजा, डॉ. अल्पना चौहान, डॉ. अदिति चौहान सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।