– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – शहर के ऐतिहासिक भगत सिंह चौक का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है। वर्षों से जर्जर हाल में रहे इस प्रमुख चौराहे को नया जीवन मिला है। विधायक शिव अरोरा ने अपने वादे को पूरा करते हुए यहां शहीद भगत सिंह की 7 कुंटल वजनी आदमकद कास्य प्रतिमा स्थापित कराई है। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार यह प्रतिमा और चौक का सौंदर्यकरण कार्य विधायक निधि एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया गया।
पहली बार – ऊधम सिंह नगर को मिली इतनी भव्य कास्य प्रतिमा
विधायक शिव अरोड़ा ने बताया कि ”इस स्तर की कास्य प्रतिमा जिले में पहली बार लगाई गई है। इसकी भव्यता और कलाकारी इसे आसपास के क्षेत्रों में भी अलग पहचान देती है। मुख्य बाजार के केंद्र में स्थित यह चौक अब शहर के सौंदर्य और गौरव का प्रतीक बनने जा रहा है।”

सौंदर्यकरण से बदल गई चौक की तस्वीर, पहले गंदगी, पशुओं और अव्यवस्था से जूझ रहे चौक की छवि पूरी तरह बदल गई है। अब यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। विधायक अरोरा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग के कारण यह महत्वपूर्ण कार्य पूरा संभव हो पाया।
प्रतिमा स्थापित कर दी गई है और शेष सौंदर्यकरण कार्य भी अंतिम चरण में है। जल्द ही बड़े पैमाने पर भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम जनता, व्यापारी, गुरुद्वारा कमेटी और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल होंगे। चौक पर पहुंचे विधायक शिव अरोरा का कई सामाजिक संगठनों, गुरुद्वारा कमेटी और व्यापारियों ने स्वागत किया और इस ऐतिहासिक पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा “विधायक बनने के बाद मेरी इच्छा रही है कि भगत सिंह चौक की तस्वीर बदली जाए। इसमें समय लगा, लेकिन आज यह चौक एक नई पहचान के साथ खड़ा है। यह रुद्रपुर के लिए गर्व का क्षण है।”
इस दौरान, नरेश ग्रोवर, सुरमुख सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, हरजीत सिंह, अरुण चुघ, हर्बन्स चुघ, केवल बत्रा, अशोक गुम्बर, मोहित बत्रा, मनीष गोस्वामी, रजनीश ग्रोवर, मनोज मदान, अमित नारंग, मोहित चड्डा, पवन गाबा, मयंक कक्कड़, मुकेश पाल, वासु गुम्बर आदि लोग मौजूद रहे।