– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – एनएच-74 से किरतपुर ग्रामसभा होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा (मनिहारखेड़ा) को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के सतह सुधार कार्य का शुभारम्भ विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के सुधरने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
विधायक शिव अरोरा ने बताया कि किरतपुर क्षेत्र का यह मुख्य मार्ग कई महीनों से खस्ताहाल स्थिति में था। बरसात के कारण सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने कहा कि “सड़कों की खराब स्थिति के कारण आए दिन टुक-टुक व अन्य वाहनों के पलटने की घटनाएँ सामने आती थीं। इस मार्ग के सतह सुधार से आवागमन अब कहीं अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।”

विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जहाँ-जहाँ सड़कें खराब स्थिति में हैं, उन्हें दुरुस्त करने या नए सिरे से बनवाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी है। मार्ग का कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और विधायक का आभार जताया।
इस दौरान प्रधान आशीष यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण पासवान, राजेश पासवान, विनोद धामा, गुरमीत सिंह, आशीष कुमार, चंदन नेगी, राजेश तिवारी, सहायक अभियंता पीडब्लूडी केशव लाल, मनोज मदान, मोनू कबीरा, संजीव गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, रामकुमार शर्मा राज दुबे आदि लोग मौजूद रहे।