– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – ऊधमसिंहनगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ एक बड़ा और सघन अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध रोकथाम को प्रभावी बनाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
पूरे जनपद के सभी थानों और चौकियों में एक साथ यह चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख चौराहों, बाज़ारों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमों ने वाहनों की बारीकी से जांच की। विशेष फोकस काली फिल्म लगे वाहनों की पहचान और कार्रवाई पर रहा।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 96 वाहनों के चालान काटे गए। नियम तोड़ने वाले 12 वाहन सीज़ किए गए। मौके पर ही कई वाहनों से काली फिल्म हटवाकर चालकों को कानून की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि वाहनों पर काली फिल्म का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है, क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर जोखिम पैदा करता है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील की है। साथ ही सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।