रुद्रपुर – रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सहकारी समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पाँचों समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिसे विधायक शिव अरोरा की चाणक्य-नीति और रणनीतिक कौशल की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पहले ही डायरेक्टर पदों पर चुनाव सम्पन्न हो चुके थे, और आज अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने पूरे क्षेत्र में क्लीन स्वीप कर विपक्ष को पूरी तरह मात दे दी।
पाँचों समितियों में निर्विरोध जीत; पूरी सूची – बहुदेशीय पूर्वी किसान सेवा सहकारी लिमिटेड, बिगवाड़ा – रुद्रपुर, अध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष: मनमोहन यादव, नामित सदस्य कुलविंदर सिंह, बहुदेशीय पश्चिमी रुद्रपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष माधुरी वर्मा (पत्नी रामजी वर्मा), उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह (पुत्र गुरचरण सिंह), नामित सदस्य राजीव शुक्ला, बहुदेशीय साधन सहकारी समिति, छतरपुर से अध्यक्ष निर्मला मौर्य (पत्नी दीप नारायण मौर्य),उपाध्यक्ष फकीर चंदोला, नामित सदस्य दीप नारायण मौर्य, बहुदेशीय फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति से अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष कुसुम धामा (पत्नी विनोद धामा), नामित सदस्य जगसौरन मलिक, बहुदेशीय साधन सहकारी समिति, जाफरपुर से अध्यक्ष, हरनीत कौर (पत्नी गुरबाज सिंह), उपाध्यक्ष चितरंजन, नामित सदस्य नरेश तपाली निर्विरोध चुने गए। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि “किसान हित हमारी प्राथमिकता, समितियाँ होंगी और मजबूत”
विधायक शिव अरोरा ने सभी नव-निर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पंचायत से लेकर निकाय और अब सहकारी समितियों तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। मेरी रुद्रपुर विधानसभा की सभी पाँच समितियों का निर्विरोध जीतना जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। सभी समितियाँ किसानों के हित में मजबूती से कार्य करेंगी ताकि हमारा किसान और अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बने।”
जाफरपुर सहकारी समिति कार्यालय में सभी निर्विरोध विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विजेताओं ने भी विधायक शिव अरोरा के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में गुरबाज दुमरा, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, सचिन मुंजाल, कुलदीप फौजी, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, हरीश भट्ट, प्रीत ग्रोवर, पंकज बांगा, विपिन जल्होत्रा, गुन्नू चौधरी, मुकेश मंडल, विकास कुमार, सरदार चावला, गुरमुख सिंह, प्रीतम सिंह, मंजीत सिंह, दौलत राम, रामसेवक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।