रुद्रपुर – विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में स्थित दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के समीप सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने हवन-पूजन कर विधिवत रूप से किया। यह महत्वपूर्ण मार्ग विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख रुपये की धनराशि से तैयार किया जाएगा। प्रतिदिन भारी आवाजाही वाले इस मार्ग के निर्माण की स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि इस मार्ग के बनने से छात्रावास एवं आसपास रहने वाले नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार प्रगति पर हैं और किसी भी वार्ड या बस्ती में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की मांगों के अनुरूप सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और अन्य सभी कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।
विधायक अरोरा ने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा के लिए चुना है और वे सेवा व विकास—दोनों को प्राथमिकता देते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। रुद्रपुर क्षेत्र में भी कई बड़ी परियोजनाएँ तेजी से प्रगति पर हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में बचे हुए विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर बाबा शिवानंद महाराज, मनीष अग्रवाल, प्रदीप बंसल, हरनाम चौधरी, हरविंदर सिंह, मान सिंह, वीं के सक्सेना, अभिषेक अग्रवाल, कमल कुमार, पुष्करमल,राम मौर्य, धीरज अग्रवाल, राहुल सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, पिंटू पाल, बिट्टू शर्मा, गिरीश पाल, महेंद्री शर्मा, चन्द्रसेन चंदा,मोहित चड्डा आदि लोग मौजूद रहे।