– इंडिया नज़र ब्यूरो नैनीताल – आईजी कुमायूँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ रेंज के सभी जनपदों में रविवार को थाना दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना, त्वरित समाधान उपलब्ध कराना तथा संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाना रहा।
थाना दिवस के दौरान सभी थानों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने गए। कई मामलों में मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे लोगों में राहत और विश्वास दोनों दिखाई दिया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से आमने-सामने संवाद पर जोर देते हुए पारदर्शिता, त्वरित कार्यवाही और जिम्मेदार पुलिसिंग का संदेश दिया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य थाने को जनता के लिए आसानी से पहुंच योग्य और समाधान आधारित केंद्र बनाना है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का भरोसा और अधिक मजबूत हो।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल का कहना है कि “थाना दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे का पुल है। हमारा लक्ष्य है कि हर थाना आमजन के लिए सुरक्षित, सहयोगपूर्ण और समाधान देने वाला केंद्र बने। पुलिस तभी प्रभावी हो सकती है, जब जनता उससे निसंकोच जुड़ सके और अपनी बात बेहिचक कह सके।”

कुमायूँ रेंज पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित थाना दिवस में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि पुलिस-जन सहयोग से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।