– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – किच्छा चीनी मिल के नए पेराई सत्र की शुरुआत रविवार को पारंपरिक विधि-विधान और शांतिपूर्ण माहौल में हुई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गन्ना समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, तथा अधिशासी निदेशक ए.पी. वाजपेई ने संयुक्त रूप से कन्वेयर में गन्ना डालकर सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ की गई।
शुभारंभ के दौरान पहली ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान नरेंद्र बागवानी का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। अतिथियों ने कहा कि किसानों की मेहनत ही चीनी उद्योग की रीढ़ है और इसी सहयोग से मिल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि किच्छा चीनी मिल हजारों किसानों की आजीविका का केंद्र है। लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से इस वर्ष मिल का महत्वपूर्ण रिनोवेशन किया गया है। करीब 6 करोड़ रुपये की नई टरबाइन लगाई गई है, जिससे उत्पादन क्षमता और दक्षता में बड़ा सुधार होगा। पिछले वर्ष नए बॉयलर लगाए गए थे और अब मिल की मशीनरी पूरी तरह अपडेट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा पिछले पेराई सत्र में शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करना किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम रहा है।

दर्जा राज्य मंत्री एवं गन्ना समिति के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि किच्छा चीनी मिल सिर्फ एक उद्योग नहीं बल्कि क्षेत्र के किसान परिवारों की आर्थिक धुरी है। नई मशीनरी और रिनोवेशन से किसानों को समय पर पेराई और भुगतान की सुविधा मिलेगी। समिति और सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है तथा जल्द ही कई नई कल्याणकारी योजनाएँ लागू की जाएँगी।
अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेई ने कहा कि इस वर्ष किए गए तकनीकी सुधारों के बाद पेराई सत्र पूरी तरह सुचारू रूप से चलेगा। किसानों की सुविधा के लिए तौल, भुगतान और ट्रॉली व्यवस्था को बेहतर किया गया है। सभी विभागों की टीमें तैयार हैं और लक्ष्य है कि पेराई सत्र बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा हो।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में अरुण कुमार शुक्ला, मुख्य लेखाकार संजय कुमार पांडे, गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, धीरज सिंह, सुरेंद्र चौधरी, सुभाष तनेजा, ठाकुर संजीव सिंह,नितिन फुटेला, इश्तियाक खान, सैयद इफ्तार मियां, सतीश गुप्ता,विनोद पंत समेत समस्त पार्टी पदाधिकारी, चीनी मिल अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।