– अखंड ज्योति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, कहा “इस ज्योति की ऊर्जा हर हृदय तक पहुँचे”
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – किच्छा में रविवार को गायत्री दिव्य ज्योति कलश यात्रा का खन्ना राइस मिल पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। मिल स्वामी संजीव कुमार खन्ना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, व्यापार मंडल महामंत्री नितिन फुटेला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह यात्रा शांतिकुंज, हरिद्वार से प्रारंभ हुई है और विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए अंतिम गंतव्य पर संपन्न होगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने रथ में विराजमान अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्वान पंडित जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आज संसार में जो घटनाएँ घट रही हैं, वह सब ईश्वर की दिव्य शक्ति का ही संकेत है। जब मनुष्य प्रकृति और धर्म के नियमों से विचलित होता है, तब ईश्वर किसी न किसी रूप में हमें चेतावनी देता है कि हम अपने कर्मों से सीख लें।”

सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता संजीव कुमार खन्ना ने कहा कि “अखंड ज्योति केवल एक लौ नहीं, बल्कि एक दिव्य ऊर्जा है जो समाज में सकारात्मकता फैलाती है। हमें सामाजिक कार्यों के साथ धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यही कार्य मानसिक शांति देता है और हमें ईश्वरीय मार्ग पर अग्रसर करता है।”
देवभूमि व्यापार मंडल समिति के महामंत्री नितिन फुटेला ने कहा कि “गायत्री परिवार का यह आयोजन समाज में धार्मिक एकता और सद्भाव का संदेश देता है। जब लोग एक साथ श्रद्धा और सेवा की भावना से जुड़ते हैं, तब समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।”
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे नगर की संस्कृति और आस्था को सशक्त करते हैं। हम सबको मिलकर इस दिव्य ऊर्जा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करना चाहिए।”

अखंड ज्योति रथ के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। मिल परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
समापन पर संजीव खन्ना ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “करम ही सबसे बड़ा पूजन है, और सेवा सबसे बड़ी साधना।”
इस अवसर पर दर्शन ठुकराल, ओम प्रकाश दुआ, पूरन भट्ट, चिपु यादव, अंकेश अग्रवाल, साहिल अरोरा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।