– इंडिया नज़र ब्यूरो पंतनगर – गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में वेटरनरी सोसाइटी के तत्वावधान में उत्तराखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन ऑल इंडिया नेटवर्क प्रोजेक्ट ऑन वन हेल्थ के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें राज्यभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में डिजिटल पोस्टर, रील निर्माण, फोटोग्राफी और ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डिजिटल पोस्टर में रितिका सिंह, रील निर्माण में दीपांशु, फोटोग्राफी में ईशा फर्सवान और ऑनलाइन क्विज़ में अक्षिता रौथान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर डॉ. ए.के. उपाध्याय ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की, जबकि कार्यवाहक अधिष्ठाता डॉ. एस.सी. त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की संस्कृति और एकता को सशक्त बनाते हैं।