




– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में चल रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत, किच्छा नगर मंडल द्वारा किच्छा चीनी मिल परिसर में एक भव्य मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोशीला स्वागत किया। उत्साह से भरे इस माहौल में सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने आमजन के जीवन को सरल बनाने और राज्य को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया है।
उन्होंने कहा कि “रजत जयंती का यह अवसर हमें राज्य आंदोलन की भावना को पुनः स्मरण करने और उसी समर्पण के साथ विकसित भारत के निर्माण में अग्रसर होने का संकल्प लेने का अवसर देता है।”

भट्ट ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में संगठन की रीढ़ बनकर खड़ा रहता है। उन्होंने आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने को सफलता की कुंजी बताया।
सम्मेलन के अंत में पूर्व विधायक एवं संयोजक राजेश शुक्ला ने भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि राज्य स्थापना के इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, मंडल प्रभारी अमित नारंग, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी गोरया, पूर्व सभासद सतीश गुप्ता, संदीप अरोड़ा, चंदन जायसवाल, संजीव खन्ना, संजय सिंह, सुरेंद्र चौधरी, ओम तनेजा, कमलेंद्र सेमवाल, सुभाष तनेजा, दिनेश भाटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























