– दीपावली से पहले व्यापारियों की सुविधा हेतु रात में कराया जा रहा निर्माण कार्य
रुद्रपुर – रुद्रपुर नगर के मुख्य बाजार में बीते 15 वर्षों से बदहाल पड़ी सड़कों का अब कायाकल्प शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से ढाई करोड़ रुपये की लागत से ढाई किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। दीपावली पर्व के मद्देनज़र, व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण कार्य रात्रि के समय कराया जा रहा है ताकि बाजार में दिन के समय व्यावसायिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए।

विधायक शिव अरोरा ने आज निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया। इस दौरान व्यापारियों ने फूलमालाओं और मिष्ठान से विधायक शिव अरोरा का स्वागत किया।
व्यापारी और बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल ने कहा कि “पिछले 15 वर्षों से बाजार की सड़कें जर्जर थीं। पानी भरने और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल था। अब विधायक जी के प्रयासों से शहर को राहत मिल रही है।”

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि “रुद्रपुर नगर का नियोजित और समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। मुख्य बाजार की सड़कें व्यापारियों और नागरिकों की जीवनरेखा हैं। इसलिए दीपावली के पहले इन्हें दुरुस्त करना जरूरी था। हमने तय किया है कि कोई भी कार्य आधा-अधूरा नहीं रहेगा — विकास की गति रुकेगी नहीं।”
इस अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि “विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर की दिशा और दशा बदलने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में शहर तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में रुद्रपुर प्रदेश का सबसे सुंदर नगर कहलाएगा।” स्थानीय नेताओं और व्यापारियों ने विधायक की विकासीय सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनहित के लिये विधायक लगातार कार्य कर रहे है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
निर्माण कार्य के तहत पंजाबी मार्किट, मीरा मार्ग, गुप्ता मेडिकल गली, गुरुद्वारा रोड, वीर हकीकत मार्ग और सिविल लाइन क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से इन सड़कों की हालत खराब थी, जिसके चलते बाजार में जलभराव और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती थी।