


– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किच्छा के विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।” उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर बंडीया भट्टा नमक फैक्ट्री पर आपदाग्रस्त पुल के नवनिर्माण की घोषणा पर प्रथम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत आगणन तैयार करने हेतु 8.5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। अब इस पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
शुक्ला ने बताया कि पुल का निर्माण लगभग 60 मीटर स्पान का होगा, जिसे दोनों ओर से एप्रोच रोड से जोड़ा जाएगा। निर्माण की कुल लागत का आकलन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और शेष धनराशि द्वितीय चरण में जारी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2026 के अंत तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।
शुक्ला ने बताया कि पुल का निर्माण लगभग 60 मीटर स्पान का होगा, जिसे दोनों ओर से एप्रोच रोड से जोड़ा जाएगा। निर्माण की कुल लागत का आकलन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और शेष धनराशि द्वितीय चरण में जारी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2026 के अंत तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।

शुक्ला ने बताया कि 13 अक्टूबर 2024 को आयोजित मुख्यमंत्री के नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने किच्छा के विकास के लिए पांच बड़ी घोषणाएं की थीं, जिनमे बंडीया भट्टा पुल का नवनिर्माण, अटरिया रोड के 8.5 किलोमीटर अवशेष भाग का निर्माण, पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा, पुराने टैक्सी स्टैंड पर विभाजन विभीषिका सेनानियों की स्मृति में कीर्ति स्तंभ और दरऊ स्थित अंबेडकर पार्क व तालाब का सौंदर्यीकरण।
उन्होंने कहा कि अटरिया रोड के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 20 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जिसे पुनर्निरीक्षण के बाद संशोधित प्रस्ताव देहरादून भेजा जा रहा है। संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा भी अन्य घोषणाओं के लिए आगणन तैयार किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं की धनराशि 2025 के अंत तक जारी हो जाएगी और 2026 में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
पूर्व में की गई घोषणाओं पर भी दिख रहा असर
पूर्व विधायक ने बताया कि उनके अनुरोध पर कनकपुर इंटर कॉलेज का नाम शहीद देव बहादुर थापा के नाम पर रखा गया है। साथ ही पूर्व में की गई घोषणाओं जैसे-फायर स्टेशन की स्थापना, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि आवंटन, हाईटेक बस अड्डा निर्माण, कम्युनिटी हॉल, मुंशीफ़ कोर्ट की स्थापना, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय एवं डिवीजन की स्थापना इन पर भी कार्रवाई जारी है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि “मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने किच्छा के विकास हेतु मेरी सभी घोषणाओं पर त्वरित स्वीकृति दी। पूर्व में कांग्रेस शासन में 2012 से 2017 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने 11 घोषणाएं की थीं, जिनमें से एक पर भी कार्य नहीं हुआ। मुख्यमंत्री धामी जी सभी घोषणाओं को धरातल पर उतार रहे हैं, जिससे किच्छा का सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है।”






















