रुद्रपुर – रम्पुरा क्षेत्र में बीते दिनों हुए मारपीट विवाद को लेकर तनाव और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर चौरासी घंटा मंदिर के पास कोली समाज के युवकों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का पुतला जलाया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व कोली समाज के युवक मोहित कोली के साथ मारपीट की घटना ने समाज के लोगों में गहरा रोष पैदा कर दिया है। बीते दिन भी लोगों ने कटोरी मंदिर के पास पुतला जलाकर विरोध जताया था, वहीं आज दोबारा चौरासी घंटा मंदिर के पास युवकों ने ठुकराल के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

प्रदर्शन के दौरान राज कोली ने कहा कि “जिस रम्पुरा ने दो बार राजकुमार ठुकराल को विधायक बनाकर भेजा, आज वहीं के भोले भाले युवक को पीटा जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। कोली समाज इस घटना से गहराई से आहत है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग करता है।”
इस मौके पर सोनू कोली, पूर्व पार्षद प्रत्याशी पति किशन कोली, सोनू चिकारा, चंद्रपाल कोली, सुदामा कोली, अंकित कोली, बिशन कोली, सुग्रीव कोली, राहुल कोली, मन्नू कोली, अमरीश कोली, सुदर्शन कोली, प्रेम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।