– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने शनिवार को लगभग 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।

विधायक बेहड़ ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्यों का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने अपने-अपने गाँवों में विधायक का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात विधायक बेहड़ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धौराडॉम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की समस्याएं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
इसी दिन विधायक बेहड़ ने अपने ग्रामीण जनसंवाद अभियान की शुरुआत श्री गुरुद्वारा साहिब, जीरोबंदा में माथा टेककर की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और नजीमाबाद ग्रामसभा के अंतर्गत धौराडाम, जीरोबंदा, चोमा लेन, प्रधान लेन, दीवान झाला, बंगाली कॉलोनी, कोटखर्रा, अमर लेन आदि गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों से मुलाकात की।
कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण निधि एवं विधायक निधि से निर्मित कार्यों का लोकार्पण ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया। इनमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति उपयोजना से मंडी परिषद द्वारा ग्राम कोटखर्रा में लिंक रोड से शिवकुमार के घर तक सीसी सड़क का पुनः निर्माण (लागत 43.98 लाख) तथा विधायक निधि से जीरो बंदा क्षेत्र में 10 लाख की लागत से आठ सड़कों का निर्माण कार्य शामिल हैं।

विधायक बेहड़ ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्यों का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने अपने-अपने गाँवों में विधायक का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात विधायक बेहड़ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धौराडॉम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की समस्याएं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
इसी दिन विधायक बेहड़ ने अपने ग्रामीण जनसंवाद अभियान की शुरुआत श्री गुरुद्वारा साहिब, जीरोबंदा में माथा टेककर की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और नजीमाबाद ग्रामसभा के अंतर्गत धौराडाम, जीरोबंदा, चोमा लेन, प्रधान लेन, दीवान झाला, बंगाली कॉलोनी, कोटखर्रा, अमर लेन आदि गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “हमारा लक्ष्य क्षेत्र के हर गाँव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। किच्छा क्षेत्र जो कभी विकास में पिछड़ गया था, अब वहाँ तेजी से काम कराए जा रहे हैं। ग्रामीण सड़कों से लेकर शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं तक, हर क्षेत्र में सुधार हो रहा है। आने वाले समय में और भी छोटी-बड़ी सड़कें, नालियाँ व सामुदायिक सुविधाएं विकसित कराई जाएंगी ताकि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।”
विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर राजेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राहुल कुमार, भजन सिंह, रक्षपाल सिंह, रघुनाथ सिंह, लखविंद्र सिंह, प्रेम सिंह, पप्पू चीमा, किशोर आचार्य, उत्तम आचार्य, बलवंत सिंह, विशन कोरंगा, सुरजीत सिंह, मोहन सिंह, बलवीर सिंह, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, सुबेध सिंह, भगवान सिंह, मख्खन सिंह, हरबस सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, राजेश, नगीना, राम किशोर, सुखदेव, अजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग उपस्थित रहे।