


रुद्रपुर – विजय दशमी के पावन अवसर पर पूरे देश में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में शिरकत की।
विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर और एलायंस कॉलोनी में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन कर दशहरे के पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर और एलायंस कॉलोनी में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन कर दशहरे के पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि दशहरे का पर्व भगवान श्रीराम की लंका विजय और अयोध्या वापसी की स्मृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “दशहरे का पर्व हमें यह संदेश देता है कि असत्य, अहंकार और अन्याय चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो, अंततः उसकी हार निश्चित है। हमें समाज में व्याप्त रावण रूपी बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना होगा। प्रभु श्रीराम की लीलाओं से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।”
विधायक ने क्षेत्रवासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा हमेशा सभी पर बनी रहे और रुद्रपुर विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर मुकेश पाल, संतोष पाल, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, पिंटू पाल, राजेश डाबर, राजकुमार चौधरी, मनोज मदान, हरनाम चौधरी, राजकुमार मुंजाल, मयंक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





















