– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – अग्रसेन जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा-बरेली रोड स्थित अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन “सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय” की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक बेहड़ ने घोषणा की कि ”इस वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये की लागत से अग्रसेन पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि रुद्रपुर विधानसभा के विधायक रहते हुए उन्होंने रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट की स्थापना के समय लगभग 1 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी, जिससे उपकरण खरीदे गए और आज वह ट्रस्ट गरीबों की सेवा में मिसाल कायम कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में उनके कार्यकाल के दौरान अग्रसेन चौक की भी स्थापना कराई गई थी और अब किच्छा में भी महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी युगपुरुष थे जिन्होंने समाज को एकजुट करने और सेवा का मार्ग दिखाया। आने वाली पीढ़ियों को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा देना हमारी जिम्मेदारी है। किच्छा में अग्रसेन पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए मैंने 10 लाख रुपये की घोषणा की है और आगे भी जरूरत पड़ी तो और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।”
इस अवसर पर राम अवतार अग्रवाल (महामंत्री अग्रवाल सभा किच्छा), विकेश सिंघल (कोषाध्यक्ष), उमेश अग्रवाल (अध्यक्ष युवा अग्रवाल सभा), अंकुर अग्रवाल (उपाध्यक्ष युवा अग्रवाल सभा), किशन गोयल, महादेव अग्रवाल, गिरधारी गोयल, मनोज गोयल, प्रकाश गोयल, संगीता गोयल, सचिन जिंदल, दिनेश मित्तल, हनुमान अग्रवाल, शिव कुमार मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय जिंदल, संजय मित्तल, राजू जिंदल, ओम अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, दर्शन कोली, भूपेंद्र चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश दुआ, राम बाबू, सुनीता कश्यप, धर्मेंद्र सिंधी, संतोष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।