– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – नगर के मुखर्जी नगर वार्ड नंबर 5 में आयोजित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा का शुभारंभ स्थानीय विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने दुर्गा मैया के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ‘‘नवरात्रि का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल लेकर आता है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी नगर में इस बार की दुर्गा पूजा विशेष है, क्योंकि लंबे समय से यहाँ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए किसी सार्वजनिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरा हो चुका है।”
विधायक शिव अरोरा ने कहा “मुखर्जी नगर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 50 लाख की लागत से धार्मिक व सामाजिक आयोजनों हेतु सार्वजनिक भवन का निर्माण कराया गया है। पहले यहाँ आयोजन के दौरान बारिश और आंधी-तूफान जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को इस समस्या से राहत मिली है। दुर्गा मैया की कृपा से क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है, और मैं विधायक होने के नाते आपके लिए सदैव तत्पर हूँ।
मैं प्रार्थना करता हूँ कि माँ दुर्गा की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आप आनंदमय, सुखमय और प्रफुल्लित जीवन व्यतीत करें।”
इस अवसर पर पार्षद कुसुम शर्मा, राधेश शर्मा, नारायण मंडल, सपन कुमार, श्याम रंग, बलाई विश्वास, रोहित गोलदार, उत्तम मंडल, संजीव रंग, निरापद सरकार, कनक मंडल, हरीश गाईन, अखिलेश मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मनोज मदान, डंपी चोपड़ा, अभिषेक तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।