– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – नवयुवक काला केंद्र किच्छा के तत्वावधान में रविवार को भव्य राम बारात का आयोजन परंपरागत धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय कर दिया।
बारात की शुरुआत पुरानी गल्ला मंडी से हुई, जहां भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के आकर्षक रूपों से सजी भव्य झांकियों का नगरवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। राम बारात महाराणा चौक, दीदी चौक, आवास विकास और मुख्य बाजार समेत नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर, मिठाई बांटकर और भजन-कीर्तन के साथ बारात का जोरदार अभिनंदन किया। जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जब शोभायात्रा गैस एजेंसी रोड स्थित नरेश कश्यप के आवास पर पहुंची, वहां विशेष रूप से बारात का स्वागत किया गया। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद बारात की विधिवत विदाई की गई।
पूरे नगर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं मार्गों के दोनों ओर खड़े होकर झांकियों और वाद्ययंत्रों से सजी इस भव्य राम बारात के दर्शन करते नजर आए। आयोजन की आकर्षक झांकियां और वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।