– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – नगर की ऐतिहासिक रामलीला में इस बार भी लक्ष्मण का किरदार निभा रहे पत्रकार नवल किशोर ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। पिछले चार वर्षों से लगातार लक्ष्मण की भूमिका में नज़र आ रहे नवल किशोर ने इस बार भी अपने शानदार संवादों और प्रभावशाली अदायगी से मंच को जीवंत कर दिया।
सीता स्वयंवर प्रसंग के दौरान परशुराम के मंच पर आगमन और शिवधनुष टूटने पर उनके क्रोधित होने का दृश्य पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नवल किशोर द्वारा लक्ष्मण के तीखे, व्यंग्यपूर्ण और आत्मविश्वास से भरे संवादों ने खूब तालियां बटोरीं।

नवल किशोर न केवल एक कुशल पत्रकार हैं, बल्कि पिछले 15 वर्षों से रंगमंच की दुनिया में भी अपनी गहरी छाप छोड़ते आ रहे हैं। उनकी संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा और मंच पर सहजता ने उन्हें किच्छा रामलीला का अहम हिस्सा बना दिया है।
रामलीला समिति के सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नवल किशोर जैसे समर्पित कलाकार मंच को जीवंत बना देते हैं। दर्शकों ने भी उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा की।
नगरवासी अब आगामी मंचनों में लक्ष्मण के और भी प्रभावशाली रूप को देखने के लिए उत्सुक हैं।