– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधानसभा क्षेत्र के दानपुर गांव में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विधायक ने सबसे पहले डी.डी. जोशी के घर से हरजीत कम्बोज के घर तक बनने वाले सीसी मार्ग का शुभारंभ पूर्व महिला प्रधान पूजा वर्मा से नारियल फोड़कर करवाया। इसके बाद उन्होंने दानपुर शिव मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स का लोकार्पण कर यह विकास कार्य जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा ने विधायक का स्वागत और अभिनंदन किया।

विधायक शिव अरोरा का कहना है कि “दानपुर समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गतिमान हैं। बरसात के कारण कार्यों की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन अब सभी लंबित परियोजनाओं को तेजी से शुरू करवाया जाएगा। क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।”
कार्यक्रम के बाद विधायक ने गांव का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को लेकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रधान मंदीप वर्मा, पूर्व प्रधान पूजा वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, इंद्र सिंह, संजू सिंह जेष्ट ब्लॉक प्रमुख, अमरजीत सिंह, राहुल वर्मा, दुर्गा दत्त, राजन कवाल, रेवा जोशी, आकाश भंडारी, सूर्य प्रताप भंडारी, रमेश आर्य, राजू कवाल, विजय सैनी, महेश बिष्ट, माधव टम्टा, गुरबाज सिंह, डंम्पी चोपडा, मोहित आदि लोग मौजूद रहे।

रुद्रपुर: मुख्य बाजार व सिविल लाइन रोड का निर्माण रात्रि में होगा, दिन में व्यापार रहेगा सुचारु – विधायक शिव अरोरा
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से स्वीकृत दो किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। लंबे समय तक चले मानसून के कारण यह कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका था।
विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार और सिविल लाइन रोड के व्यापारियों व व्यापार मंडल पदाधिकारियों से मुलाकात कर सहमति बनाई कि त्योहारों के सीजन में सड़क निर्माण कार्य रात्रि में किया जाएगा, ताकि दिन में व्यापार सामान्य रूप से चलता रहे।
अरोरा ने बताया कि इस योजना में डॉक्टर कॉलोनी सिविल लाइन मार्ग, पंजाबी मार्किट, वीर हकीकत राय मार्ग, गुप्ता मेडिकल गली, गुरुद्वारा गोल मार्किट और पांच मंदिर मार्ग जैसी सड़कें शामिल हैं, जो दस वर्षों से अधिक समय से जर्जर हालत में हैं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों से पहले सभी सड़कों का कार्य तेजी से पूरा किया जाए, जिससे ग्राहकों का आवागमन आसान हो और व्यापार को बढ़ावा मिले।