


| इंडिया नज़र ब्यूरो |नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित आरोग्य मंदिर में आयोजित “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पटपड़गंज विधायक रवि नेगी और जिलाधिकारी (पूर्वी दिल्ली) अमोल कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार (मध्य प्रदेश) से प्रसारित वर्चुअल संबोधन को अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर्स, डॉक्टरों, स्टाफ, रोगियों और जांच के लिए आए नागरिकों ने एक साथ सुना।

भारत भूषण चुघ ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं और उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी विचारों को सराहा।























